बासोपट्टी में कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बासोपट्टी थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास एक देसी कट्टा, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल थी। पुलिस ने बताया कि ये लोग नेपाल से हथियार लाए थे और लोगों में डर फैलाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

बासोपट्टी में कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार

हरलाखी। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन लोगों के पास से अवैध देसी कट्टा के अलावे तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना की पुलिस संध्या गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीरपुर गांव स्थित मोड़ वाला चौक स्थित बगीचा के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे।उनमें से एक के हाथ में कट्टा जैसा हथियार दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही तीनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मो. अताबुल, पिता मो. गुलाम रसूल, निवासी पच्चीहर थाना जयनगर, मो. नसीम, पिता मो. आसिम तथा मो. फेकल, पिता मो. बिलटु, दोनों निवासी वीरपुर ग्वालाटोल थाना बासोपट्टी निवासी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मो. अताबुल के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कट्टा नेपाल से लाया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हथियार दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने तथा राहगीरों से छिनतई करने जैसी घटनाओं में उसका इस्तेमाल करते थे। इस संबंध में बासोपट्टी थाना कांड संख्या के तहत आर्म्स एक्ट की धारा धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास तथा उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani Newsबासोपट्टी में कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार