
युवक को बांग्लादेशी बताकर पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार
मधुबनी में चकदह में एक युवक के साथ बांग्लादेशी बताकर बर्बरता की गई, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अन्य शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना 30 दिसंबर 2025 को हुई थी।
मधुबनी,विधि संवाददाता। चकदह में बांग्लादेशी बताकर कर सुपौल के एक युवक के साथ हुई बर्बरता व मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वायरल वीडियो में भीड़ द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। वीडियो फुटेज के आधार पर राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह नंदनगर के कैलाश मुखिया,प्रियांशु उर्फ लेख नारायण एवं शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। भीड़ में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को चकदह में सुपौल के मो. नूर के साथ मारपीट की गई थी।
मो. नूर यहां राजमिस्त्री का काम करता था। वह किराया पर रहता था। घटना से एक दिन पूर्व आरोपितों ने उसे कुछ कहने को मजबूर किया था। राजमिस्त्री आरोपितों के बताए अनुसार कहने को राजी नहीं हुआ। इसी को लेकर नूर के साथ मारपीट की गई। वीडियो में दिख रहे लोग जांच के दायरे में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच चल रही है। फुटेज में जो भी लोग दिख रहे हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ............................................................................

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




