दुर्गौली चोरी मामले में एक गिरफ्तार
बेनीपट्टी के दुर्गौली गांव में 24 फरवरी को हुई भीषण चोरी में पुलिस ने 15 दिनों बाद सफलता पाई है। पुलिस ने शंकर मुखिया को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की गई पांच साड़ियाँ बरामद हुई हैं। 24 फरवरी...

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के दुर्गौली गांव में 24 फरवरी की रात ताराकांत मिश्र के घर में हुई भीषण चोरी में पुलिस को 15 दिनों बाद सफलता मिली है। चोरी की गई साड़ियों के साथ दुर्गौली गांव के शंकर मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष कंदन बासकी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है। घर की तलाशी के क्रम में चोरी की गई पांच साड़ी भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 24 फरवरी को ताराकांत मिश्र के बंद घरों के 12 ताले काटकर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का कपड़ा, बर्तन एवं आभूषणों की चोरी की गई थी।
दुर्गौंली व सिरियापुर में हुई चोरी के सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे:एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी के दुर्गौंली में हुई चोरी के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार युवक से पुलिस को कई तथ्य मिले हैं। जल्द ही इस भीषण चोरी मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सिरियापुर में हुई चोरी मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विप में उठा है मामला
जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिन्दुस्तान अखबार द्वारा चलायी गयी मुहिम की आवाज विधान परिषद में गूंजा था। जिले के विधायकों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस पदाधिकारियों की कार्य संस्कृति पर चिंता जतायी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।