गोली मार दो युवकों को जख्मी करने वाला गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

फुलपरास के कालापट्टी बरही गांव में बारात में शामिल युवकों पर गोली चलाने वाले आरोपी रतन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने इसकी पुष्टि की है। रतन महतो को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेजा गया है।

गोली मार दो युवकों को जख्मी करने वाला गिरफ्तार

फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालापट्टी बरही गांव में बीते दिनों बाराती जा रहे दो युवकों पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि कालापट्टी बरही गांव में बारात जा रहे मनोहर कुमार महतो व जितेन्द्र महतो को गोली मारकर जख्मी करने के आरोपी रतन महतो पिता गजन महतो जिसे चौकीदार के निगरानी में इलाज चल रहा था को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जिसमें बताया कि उसने जिस पिस्तौल से गोली चलाई थी वह उसके घर के बगल झाड़ी में छुपा दिया गया है।

पुलिस टीम ने उस झाड़ी से पिस्टल बरामद कर लिया है और गिरफ्तार रतन महतो को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।