एनएच 27 पर सब्जी लदी पिकअप पलटी, ग्रामीणों ने खीरा और सजमैन पर साफ किया हाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित पिकअप पलट गई। चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह सुरक्षित है। पिकअप में लदा खीरा और सजमैन सड़क पर बिखर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इकट्ठा कर लिया। हादसे के समय कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

एनएच 27 पर सब्जी लदी पिकअप पलटी, ग्रामीणों ने खीरा और सजमैन पर साफ किया हाथ

धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा दुर्गास्थान के समीप एनएच 27 पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े आठ बजे फुलपरास से दरभंगा की ओर जा रही एक अनियंत्रित पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप के चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद पिकअप में लदा भारी मात्रा में खीरा और सजमैन सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप के पलटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, मदद करने के बजाय कुछ लोग सड़क पर बिखरी सब्जियों को समेटने में जुट गए।

देखते ही देखते स्थानीय लोग आधा से अधिक खीरा और सजमैन अपने साथ घर लेकर चले गए। ग्रामीण चौकीदार दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप फुलपरास से सब्जी लादकर दरभंगा की मंडी पहुंचाने के लिए निकली थी, तभी सिमरा दुर्गास्थान के पूरव यह हादसा हुआ। बाद में कुछ स्थानीय युवाओं और राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सीधा किया गया। इसके बाद चालक बची हुई सब्जी लेकर गंतव्य की ओर चलता बना। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अन्य कोई वाहन चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।