Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPermanent Bus Stand to be Constructed Along National Highway in Benipatti
बेनीपट्टी में फोरलेन किनारे बनेगा स्थाई बस पड़ाव

बेनीपट्टी में फोरलेन किनारे बनेगा स्थाई बस पड़ाव

संक्षेप:

बेनीपट्टी में भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थाई बस पड़ाव बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 2 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। यह निर्णय 2011 से चल रही बस पड़ाव की मांग के बाद लिया गया है। प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर जिला को भेजने की योजना बनाई है।

Dec 05, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी में भारतमाला परियोजना से बन रही फोरलेन नेशनल हाईवे किनारे स्थाई बस पड़ाव बनाया जाएगा। अनुमंडल प्रशासन की ओर से इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। बेनीपट्टी ब्लॉक के बाईपास सड़क में स्टेट बोरिंग से करीब आधा किमी दूर उच्चैठ जानेवाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क किनारे 2 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। खाता नम्बर 459 एवं खेसरा नम्बर 651 में 2 एकड़ भूमि बिहार सरकार गैरमजरूआ है। जिस जगह यह भूमि चिन्हित हुआ है उससे करीब 500 मीटर उत्तर से सिल्लीगोड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन सड़क का रूट प्रस्तावित है। दोनो ही दृष्टिकोण से इस जमीन को स्थाई बस पड़ाव के लिए उचित ठहराते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेनीपट्टी में स्थाई बस पड़ाव की मांग वर्ष 2011 से प्रस्तावित है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की आवाज के बाद तत्कालीन एसडीओ राशीद कलीम अंसाार, मिथिलेश मिश्र ने पहल किया था। संसार पोखरा के निकट स्थल भी चयन किया गया था। पर जमीन पर निजी दावा होने के कारण यह सफल नहीं हो सका। बेनीपट्टी बाजार में सड़क किनारे ही बसों को लगाये जाने से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने बताया कि बस पड़ाव के लिए स्थल का चयन किया गया है। प्रस्ताव बनाकर जिला को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर उसे विकसित किया जाएगा।