ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसिविल सर्जन कार्यालय पर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

सिविल सर्जन कार्यालय पर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

बिहार राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन...

सिविल सर्जन कार्यालय पर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 08 Jan 2019 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। सभी अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसमें आशा, ममता, कुरियर, डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि ने नगर भवन से लेकर सिविल सर्जन कार्यालय तक रैली निकाली। जो सिविल कार्यालय पर सभा में तब्दील हो गई।

सभा की अध्यक्षता आशा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार झा, आशा संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष गीता देवी ने संयुक्त रूप से की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार मजदूर विरोधी हो गई है। इसी कारण स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी प्रकार के कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी कारण स्वास्थ्य सेवा से जुड़ेसभी प्रकार के कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी वजह से इनसे जुड़े कर्मी बारी-बारी से हड़ताल, धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। चिकित्सा संघ के जिला मंत्री प्रीति नारायण दास ने बताया कि जहां एक ओर आशा, ममता, कुरियर क्रमिक रूप से हड़ताल पर गई हैं, तथा जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मी वेतन के अभाव में कार्य बहिष्कार करने जा रहे हैं। संबोधित करते हुए मीना प्रभात ने कहा कि अगर आवंटन तत्काल नहीं किया गया तो सभी कर्मी 15 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। जिला मंत्री रेखा मिश्रा ने कहा कि जबतक आशा को सरकार मानदेय देना सुनिश्चित नहीं करेगी, हड़ताल जारी रहेगा। मुख्य संरक्षक साथ विजय कुमार यादव ने कहा कि सरकार संवेदन हीश हो चुकी है।

केन्द्र सरकार भी मजदूर विरोधी है, जिस वजह से 8 व 9

जनवरी को विभिन्न ट्रेड युनियन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी कर्मी

शामिल होंगे। सभा को शिवसुंदर मंडल, प्रतिमा कुमारी, सोन देवी, पूनम कुमारी, कुरियर के जिला संयोजक जफरुल्लाह, मुन्नैर देवी, रूमा कुमारी, किरण

कुमारी, फूल कुमारी, सोनी देवी, नसीरा खातून, बबीता कुमारी, सुमित्रा ठाकुर, रेखा कुमारी, मंजुली कुमारी आदि ने संबोधित किया।

सिविल सर्जन कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें