ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीजिले के लोगों ने डीएम को दी विदाई

जिले के लोगों ने डीएम को दी विदाई

मधुबनी के लोगों ने अपने लोकप्रिय डीएम शीर्षत कपिल अशोक को विदाई दी। सरकारी कर्मचारियों ने नगर भवन में, जिला परिषद के लोगों ने डीआरडीए भवन में और अधिकारियों ने सर्किट हाउस में विदाई...

जिले के लोगों ने डीएम को दी विदाई
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 20 Feb 2020 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी के लोगों ने अपने लोकप्रिय डीएम शीर्षत कपिल अशोक को विदाई दी। सरकारी कर्मचारियों ने नगर भवन में, जिला परिषद के लोगों ने डीआरडीए भवन में और अधिकारियों ने सर्किट हाउस में विदाई दी।

मधुबनी के आम लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। फेसबुक पर बधाई और शुभकमना देनेवालों की लंबी लिस्ट है। अपने संबोधन में उनके मिलनसार स्वभाव की चर्चा की।

युवाओं में डीएम का है क्रेज: मधुबनी डीएम का क्रेज युवाओं में खास है। फिटनेस और खेल के प्रति उनकी रूचि दूसरों से अलग करती है। चाहे स्टेडियम निर्माण की बात हो या बैडमिंटन कोर्ट को ठीक करवाने की। मधुबनी के लोग उन्हें कभी भूल नहीं सकते हैं।

इससे पहले भी मधुबनी के राजनगर में उन्होंने ट्रेनी बीडीओ के रूप में काम किया था।

नहीं भूल पाते हैं बाढ़ के विस्थापित परिवार: दिवाली का दिन था और बाढ़ के विस्तापितों के बीच मोमबत्ती, पटाखे और मिठाई बांटी जा रही थी। गोपलखा और नरुआर के विस्थापितों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी थी। उस मुस्कान के असली हीरो शीर्षत कपिल अशोक थे।

विदाई समारोह में शामिल लोगों ने उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं की चर्चा की।

इस दौरान एसपी डॉ सत्यप्रकाश, डीडीसी अजय कुमार, एसडीएम सुनील कुमार सिंह, डीटीओ सुशील कुमार, पीजीआरओ कौशल किशोर सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने उनके कार्यशैली को अनुकरणीय और वे आम लोगों के हमदर्द उन्हें बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें