ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी हत्या के विरोध में लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

हत्या के विरोध में लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में भूमि विवाद में हुई हिंसक झड़प में मो. कासिम की हत्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एनएच-104 जाम कर दिया। जाम...


हत्या के विरोध में लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 12 Jun 2020 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में भूमि विवाद में हुई हिंसक झड़प में मो. कासिम की हत्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एनएच-104 जाम कर दिया। जाम करीब सुबह से तीन घंटे तक रहा। बाद में प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों में पुलिस के कार्यशैली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मृतक के भाई मो. साबीर का कहना था कि स्थानीय पुलिस आरोपितों के साथ मिली हुई है। घटना के दिन ग्रामीणों ने तीनों मुख्य आरोपितों को पकड़ कर दिया था। पर पुलिस पर सभी को रास्ते से ही भगा देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया समेत सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करे। ग्रामीण मो. जाकीर ने सांठगांठ व संलिप्तता की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बता दें कि मंगलवार को इस्लाम पुर मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुयी। मो. कासिम घायल हो गये थे बाद में उनकी मौत हो गयी।

शव पहुंचते ही मृतक के घर मचा कोहराम:

जयनगर। इस्लामपुर में हिंसक झड़प में मो. कासिम की शव पहुचंते ही घर पर कोहराम मच गया। मृतक दर्जी का काम कर 12 सदस्यीय परिवार के भरण पोषण का मुखिया था। लोगों के अनुसार उसके हत्या से घर का आर्थिक कमर टूट गया है। मृतक को पांच पुत्र व पांच पुत्री है। जिसमें दो की शादी हो चुकी है। एकाध पुत्र अपने पिता के काम में हाथ बटाता था। किसी तरह घर परिवार चल रहा था। पत्नी व पुत्री रोते रोते कई बार बेहोश हो गयी। कहा अब कैसे घर परिवार चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें