ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीपीएम की बात से लोग हुए अवगत

पीएम की बात से लोग हुए अवगत

पीएम मोदी की मन की वात कार्यक्रम को सुनने के लिए कई बूथों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के बिस्फी, सिमरी और चहुटा-जगवन मंडल के 50 बूथों पर मन की बात सुनी गई। जगवन चहुटा मण्डल के भाजपा...

पीएम की बात से लोग हुए अवगत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 25 Feb 2019 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पीएम मोदी की मन की वात कार्यक्रम को सुनने के लिए कई बूथों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के बिस्फी, सिमरी और चहुटा-जगवन मंडल के 50 बूथों पर मन की बात सुनी गई। जगवन चहुटा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल क्षेत्र के 30 बूथों पर और बिस्फी मंडल के पंद्रह बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया। जगवन पूर्वी शक्ति केन्द्र के छौरैहिया प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में महादलित समुदाय के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के बाद मण्डल अध्यक्ष राज किशोर मिश्रा बुलेट के नेतृत्व में मतदान केंद्र संख्या 11,12 पर स्थित महादलित बस्ती में एक नोट कमल पर वोट अभियान चलाया गया। साथ ही लोंगो से 2 मार्च को आयोजित बाइक जुलूस व 3 मार्च को पटना गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की रैली में अधिक से अधिक लोंगो को भाग लेने का आग्रह किया गया। मौके पर मन की बात कार्यक्रम में वसंत यादव, अशोक पासवान, सुजय यादव,शम्भु सहनी, विष्णुदेव सहनी, संजीव ठाकुर मुन्ना, उपाध्यक्ष संजय शाही,कुंवर सदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, अविनाश पासवान,कन्हाई चन्द्र झा,प्रकाश झा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मन की बात सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद वीरेन्द्र कुमार चौधरी भी थे । वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वेब टेलीकास्ट को रविवार को किसानों ने देखा। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित नये टीपीसी भवन में कृषि विभाग द्वारा व्यवस्था की गई थी। बीएओ शंभु शरण ने किसानों को बताया कि इस योजना के तहत पांच एकड़ से कम भूमि वालों को सरकार द्वारा तीन किस्तों में प्रति साल छह हजार रुपये दी जाएगी। मौके पर कमलाकांत भारती, तेज नारायण मंडल, चन्द्रनारायण सुमन आदि थे। जयनगर वार्ड तीन में चौक पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे। नगर अध्यक्ष विकास चंद्र ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे पीएम की भावना से आम जन को अवगत करावें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमीला पूर्वे, राजेश गुप्ता, अजय पूर्वे, संतोष यादव, राज कुमार साह, जनार्दन साह, अनिल कुमार, मो. इजहार, पाठक सहित कई लोग थे।

अर्थिक मदद से किसानों को मिलेगी मदद

लदनियां ई-किसान भवन के सभाकक्ष में पीएम मोदी ने किसानों को बीएओ ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इससे किसानों को उन्नत खेती करने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत प्रखंड के लगभग एक हजार किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजी गई है। मौके पर बीडीओ नवल किशोर ठाकुर, सीओ अजित कुमार लाल, जिप सदस्य रामाशीष पासवान ,प्रखंड भाजपा अध्यक्ष गणेश ठाकुर, संतोष गुप्ता, उपेंद्र साफी, तुलसी गुप्ता, देवनाथ यादव, योगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंदन कुमार, धर्मनाथ साफी, राजदेव यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें