सरावे से संतोष कुमार सिंह तो चंद्रडीह से रामगणेश मंडल बने पैक्स अध्यक्ष

Feb 07, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पैक्स शुक्रवार की देर रात तक

सरावे से संतोष कुमार सिंह तो चंद्रडीह से रामगणेश मंडल बने पैक्स अध्यक्ष
खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली में शांतिपूर्ण वातावरण में पैक्स शुक्रवार की देर रात तक चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ। खजौली प्रखड के दो पंचायत सरावे एवं चंद्रडीह में पैक्स का चुनाव हुआ था। जिसमें सरावे पंचायत से संतोष कुमार सिंह 277 मतों से पुन: निर्वाचित हुए वहीं चंद्रडीह पंचायत से गणेश मंडल 208 मतों से विजय हुए। बतादें कि सरावे पंचायत में दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें संतोष कुमार सिंह को 512 मत प्राप्त हुए जबकी राजेश कुमार सिह को 235 वोट प्राप्त हुए। आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही चंद्रडीह पंचायत से रामगणेश मंडल को 312 मत मिले वहीं उनके दूसरे उम्मीदवार संतोष कुमार को 104 मत प्राप्त हुए। आठ सदस्य निर्विरोध जीते। मतदान के दौरान निर्वाची पदाधिकारी-सह-बीडीओ लवली कुमारी ने सभी विजय उम्मदवारों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिहं के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। जीत पर प्रभूनारायण सिंह, शिबू सिंह, शंकर सिंह, पिंकू सिंह, अमरेंद्र ंसिह, नवीन सिंह, पंकज ठाकुर, प्रमोद झा, मुखिया जयप्रकाश मंडल अमरेश सिंह, रामबाबू ंसिह सहित अन्य समर्थकों ने जीत की बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।