चप्पे-चप्पे पर रही प्रशासन की नजर
बेनीपट्टी में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सड़क हादसे को छोड़कर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते रहे। विभिन्न स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और नागरिकों ने मिलकर आनंद लिया।

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी में रंगों का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सड़क हादसे को छोड़ कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नही रही। रंगों के रंग में आम से लेकर खास तक रंगते रहे। सभी एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश देते रहे। विभिन्न स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को शुभकामनाएं दी गई। स्कूलों में पैरेंट्स होली मिलन का भी आयोजन किया गया था। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में एसडीएम शारंग पाणि पाण्डेय, कार्यपालक दंडाधिकारी शिवम जे तिवारी, बीडीओ महेश्वर पंडित, र्ेओ गौतम आनंद, मुख्य पार्षद मंजू देवी, उप मुख्यपार्षद दीपशिखा कुमारी,पार्षद अंजली कुमारी, रूपन साह, गिरिधारी झा, बचनू मंडल सहित अन्य ने जमकर होली का आनंद उठाया।
होली गीतों पर सभी की कमर थिरकते रहे। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर भाईचारे का संदेश देते रहे। पूरे अनुमंडल क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया था। इस अवसर पर एसडीओ एवं डीएसपी अमित कुमार ने शांतिपूर्ण होली पर्व संपन्न कराने में सहयोग के लिए अनुमंडलवासियों को साधुवाद दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


