अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील
फुलपरास में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी ने भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार ने अफवाहों से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की सलाह दी।

फुलपरास,एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य की अध्यक्षता में की गई। बैठक में भाग लेते हुए शांति समिति के सदस्यों ने होली की बधाई देते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार ने क्षेत्र के सभी लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सतर्क रहने और किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिस तरह से शांति पूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाते हैं उसी तरह होली भी मनाए किसी को किसी तरह से आहत नहीं करें।यह
पर्व सौहार्द व भाईचारा का ही पर्व है इस पर्व में डीजे पूर्ण । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने होली पर्व शांतिपूर्ण बीते इसके लिए पुलिस की चौकस रहेगा और गश्ती दिन रात जारी रहेगा साथ ही उन्होंने लोगों से होली में किसी भी दूसरे समुदाय पर जबरदस्ती नहीं करें जिससे उनकी भावना पर ठेस पहुंचे। बैठक में थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने सभी लोगों से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए सभी को समन्वय स्थापित करने की अपील किए। बैठक में प्रमुख रामपुकार यादव, नपं धर्मेंद्र कुमार साह, बीडीओ अतुल कुमार सिंह, सीओ अजय चौधरी,मुखिया जीवन भिंडवार,संतोष सिंह, मो उमर खान, बबलू यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ धनवीर यादव,कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर सेन,लोजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, राम सुंदर यादव, कृष्ण कुमार सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



