Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPatna STF Raids Madhubani in Multi-Crore Fraud Case Arrest Made
करोड़ों की ठगी में एसटीएफ का मधुबनी में छापा

करोड़ों की ठगी में एसटीएफ का मधुबनी में छापा

संक्षेप:

मधुबनी में करोड़ों की ठगी मामले में पटना एसटीएफ ने छापेमारी की। डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने इंसान पांडेय के घर पर तलाशी की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। संदिग्ध पर फर्जी कागजात के जरिए ठगी का आरोप है। कुछ दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

Dec 17, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, विधि संवाददाता। करोड़ों की ठगी मामले में पटना एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मधुबनी के स्टेडियम रोड में छापेमारी की। डीएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम इंसान पांडेय के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। तलाशी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर एसटीएफ की टीम नगर थाने की ओर निकल गई। कुछ दस्तावेज और मोबाइल भी जब्त किया गया है। एसटीएफ के डीएसपी रैंक के पदाधिकारी द्वारा नगर थाना पर संदिग्ध युवक से पूछताछ करने की जानकारी है। डीएसपी की गाड़ी शाम में नगर थाना परिसर में देखी गई।

हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर शहर में भी कुछ जगहों पर जांच की गई है। एसटीएफ पुलिस की गाड़ी शहर के सड़कों पर खड़ी देखी गई। पुलिस के अनुसार पूर्णिया में हुई करोड़ों की ठगी मामले में युवक की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस स्टेडियम रोड में रेड किया गया। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध पर अपना नाम पता बदलकर फर्जी कागजात के सहारे लोगों को ठगी का शिकार बनाने का संगीन आरोप है। मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज जब्त कर उसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में शामिल एसटीएफ अफसर कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से इनकार कर दिया। एसटीएफ की कार्रवाई बिल्कुल गोपनीय तरीके से चल रही है। एक पदाधिकारी से बातचीत करने पर बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;