अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन शिलान्यास को लेकर जगवन चहुटा मंडल क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखा गया। खराब मौसम के बावजूद शाम में लोगों ने अपने—अपने घरों में दीये जलाये। इस अवसर पर एक सुंदर झांकी जगवन चमेलिया टोल से बाबा बाजार होते हुए जगवन चौक तक आई। रास्ते मे कमर तक बाढ़ का पानी होने के बावजूद लोंगो का उत्साह देखने लायक था। झांकी में प्रभु श्री राम, माता जानकी, लखन भैया के साथ हनुमान जी भी शामिल थे। जगवन चौक पर युवा एवं ग्रामवासियों की और से झांकी की आरती उतारी गई। फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर खूब आतिशबाजी एवं दीपक जलाने के साथ भजन कीर्तन भी किया गया। खीर— पूड़ी का भोग लगाकर लोंगों के बीच वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा बुलेट ने कहा आज करोड़ों हिन्दुओं के जीवन का सबसे स्वर्णिम दिन है। हम लोग भाग्यवान है जो राम मंदिर निर्माण अपने आंखों से देख रहे हैं। कार्यक्रम में आलोक सिन्हा, मिठू कुमार, संदीप साह, सुभाष मिश्रा, विजय मिश्रा, जितेंद्र साह ,धीरेन मंडल, इंदल सदाय सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित थे।
अगली स्टोरी