पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा फर्जी प्रतिनियोजन व आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता का मामला

Jan 12, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

उमगांव के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता के मुद्दे पर चर्चा हुई। सदस्यों ने दूध की अनुपलब्धता और शिक्षिका के फर्जी प्रतिनियोजन का मामला उठाया। इसके अलावा, कई सरकारी कार्यों में परेशानी और अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया।

पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा फर्जी प्रतिनियोजन व आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता का मामला

हरलाखी,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय उमगांव के टीपीसी भवन में सोमवार को बीडीओ रविशंकर पटेल की मौजूदगी व प्रखंड प्रमुख गोपाल कुमार दास की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दूध उपलब्ध नहीं होने और कई केंद्रों के वार्ड परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया गया। उसके बाद हिसार गांव के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल की एक शिक्षिका के फर्जी प्रतिनियोजन का भी मुद्दा उठाया गया। जसकी चर्चा करते हुए पूर्व प्रमुख सह पंसस राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि उक्त विद्यालय की शिक्षिका कभी विद्यालय नहीं जाती है।

सालों से फर्जी प्रतिनियोजन के नाम पर घर बैठे तनख्वाह उठा रही है। जबकि बेनीपट्टी के जिस कार्यालय में उसका प्रतिनियोजन बताया जा रहा है, वहां के वरीय पदाधिकारी शिक्षिका के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इस तरह के कई मामले हैं। इसके अलावा अंचल दाखिल, खारिज, जमाबंदी, सरकारी कार्यों के लिए एनओसी मिलने में परेशानी, बगैर नोटिस राशन कार्ड से लाभुकों के नाम कटने, झिटकी मध्य विद्यालय में भवन का अभाव, फार्मर रजिस्ट्रेशन में परेशानी, कृषि कार्य के लिए बोरिंग पर कनेक्शन मिलने में परेशानी, मनरेगा में लगाए गए पेड़ में अनियमितता, खाद कालाबाजारी आदि का भी मुद्दा उठा। बीपीआरओ सह बीईओ विभा रानी, एमओ रोहित कुमार झा, सीडीपीओ पल्लवी कुमारी, बीएओ बिन्दन कुमार, आरओ पुष्पेंद्र कुमार, एमओआईसी लिलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक महेश कुमार, पीओ बीरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रमुख नीलम कुमारी, पूर्व उपप्रमुख उज्ज्वल कुमारी, मुखिया कृष्णमोहन, रमेश मिश्रा, शिवचंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, यदुवीर साह, डॉ प्रेम कुमार मंडल, रबीना खातून, पंसस शशिकांत मिश्र, भूपेंद्र लाल कर्ण, मो मुस्ताक, शशांक शेखर आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि बैठक में मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;