पंस की बैठक में छाया रहा स्वच्छता का सवाल

Mar 02, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

लदनियां में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधुत, शिक्षा, ग्रामीण आवास, स्वच्छता और बाल विकास परियोजना पर चर्चा हुई। सदस्यों ने विधुत विभाग की लापरवाही और नल-जल योजना की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया। बीएओ आदित्य कुमार ने किसानों के लिए बनाए जा रहे फार्मर आईडी की जानकारी दी।

पंस की बैठक में छाया रहा स्वच्छता का सवाल

लदनियां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कॉफ्रेंस हॉल में पंचायत समिति की सामान्य बैठक सोमवार को प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर की देखरेख में आयोजित इस बैठक में गत बैठक में प्रस्तावित योजनाओं की सम्पुष्टि की गई। बैठक में विधुत,शिक्षा विभाग, ग्रामीण आवास, ग्रामीण स्वच्छता व बाल विकास परियोजना से संबंधित विषयों पर विमर्श किया गया। समिति सदस्यों द्वारा विधुत विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही को मुख्य विषय बना कर चर्चा हुई। डलोखर पंचायत में नंगे तार को अविलंब बदलने, लो वोल्टेज को दूर करने जैसी मांगें की।

सदस्यों ने नल-जल योजना के तहत बंद पड़े नल-जल योजना से संबंधित बातें रखीं। इसके अतिरिक्त बैठक में बाल विकास परियोजना व शिक्षा, मनरेगा व राजस्व महाअभियान को लेकर विषेश चर्चा हुई। बैठक में बीएओ आदित्य कुमार ने अभी किसानों के बनाए जा रहे फार्मर आईडी को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में उपप्रमुख ध्रुव नारायण महतो, मुखिया अशोक मंडल, रामदेव महतो, अरुण कुमार यादव, अवतारी देवी,वीणा देवी, आनंद कुमार, लीला देवी, नवीन यादव, चन्द्रकला देवी, फूल कुमारी देवी, उपेन्द्र साह, सुजित पासवान, कविता देवी, पंसस अनिता देवी, रामदुलारी देवी,कपिल यादव, दिलीप यादव, लालबिहारी राम, मोहम्मद मुजाहिद, मनोज कुमार यादव, बीपीआरओ सुरेश यादव, सीओ कुमार राजीव रंजन, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन, सांख्यिकी पदाधिकारी कमलजीत कुमार, प्रभारी बीईओ अमितेश कुमार, बीएओ आदित्य कुमार सहित,एसआई रामप्रवेश शर्मा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।