ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबिना मजदूरी के भी अब हो सकती है धान की खेती

बिना मजदूरी के भी अब हो सकती है धान की खेती

अब बिना मजदूरी के भी धान की खेती किया जा सकता है। सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती करने से रोपाई की जरूरत नही होती है। इस उत्तम खेती कर बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया गांव के किसान ने दूसरे किसानों के...

1/ 2अब बिना मजदूरी के भी धान की खेती किया जा सकता है। सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती करने से रोपाई की जरूरत नही होती है। इस उत्तम खेती कर बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया गांव के किसान ने दूसरे किसानों के...
अब बिना मजदूरी के भी धान की खेती किया जा सकता है। सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती करने से रोपाई की जरूरत नही होती है। इस उत्तम खेती कर बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया गांव के किसान ने दूसरे किसानों के...
2/ 2अब बिना मजदूरी के भी धान की खेती किया जा सकता है। सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती करने से रोपाई की जरूरत नही होती है। इस उत्तम खेती कर बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया गांव के किसान ने दूसरे किसानों के...
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 28 Oct 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अब बिना मजदूरी के भी धान की खेती किया जा सकता है। सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती करने से रोपाई की जरूरत नही होती है। इस उत्तम खेती कर बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया गांव के किसान ने दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा दी है। बिना मजदूर के सीधी बुआई की नई तकनीक से पांच एकड़ में धान की खेती कर चिलमिलिया के आदित्य उर्फ शंभूनाथ चौधरी ने किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं। इस विधि से खेती करने पर गांव के लोग पहले हंसते थे। आज लहलहाती फसल देखने दूर से किसान पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर भागलपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर पांच एकड़ खेत में सीधी बुआई तकनीक से धान की खेती की है। जिसके कुछ हिस्से के कटाई के बाद जो उपज की मात्रा सामने आया वो किसानों के लिए प्रेरणा साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि तैयार फसल की मात्रा 80 किलो प्रति कठ्ठा है। जो कि अन्य तरीके से किए गए खेती से अधिक है। श्री चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर से जुताई करवा कर सीधी बुआई से धान की खेती की जा सकती है। ट्रैक्टर से जुताई कर धान को छिंट दिया जाता है। रोपने की आवश्यक्ता नहीं पड़ती है। इस तरीके से ऊपरी भाग में भी धान की खेती कर अच्छी उपज प्राप्त की गई है। इस तकनीक में पानी की मात्रा भी कम लगती है। बुआई के एक महीने बाद अनावश्यक घास को समाप्त करने के लिए संबंधित दवा का छिड़काव करना परता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें