ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअराजकता वापस लाना चाहता है विपक्ष : योगी

अराजकता वापस लाना चाहता है विपक्ष : योगी

जिस नक्सलवाद और अराजकता को नीतीश कुमार ने 15 साल पहले खत्म किया विपक्ष उसे दोबारा वापस लाना चाहती है। कम्युनिस्टों के साथ राजद महागठबंधन कर चुनावी मैदान में है। इसे पहचानें। एनडीए एक भारत, श्रेष्ठ...

अराजकता वापस लाना चाहता है विपक्ष : योगी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 29 Oct 2020 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस नक्सलवाद और अराजकता को नीतीश कुमार ने 15 साल पहले खत्म किया विपक्ष उसे दोबारा वापस लाना चाहती है। कम्युनिस्टों के साथ राजद महागठबंधन कर चुनावी मैदान में है। इसे पहचानें। एनडीए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने आया है। ये बातें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम मैदान में कहीं।

कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता पीएम, सीएम और पार्टी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस, राजद में सिर्फ वंशवाद वाले ही पार्टी की कमान संभालते हैं। कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। 500 वर्षों पुरानी राम मंदिर का वादा पूरा किया। आज बिहारवासी कश्मीर में अपनी जमीन खरीद सकते हैं। पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने में कांग्रेस को एटम बम का खतरा दिखता था अब भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखने वालों को घर में घुसकर जवाब दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में अनाज दिया। मां जानकी की धरती मधुबनी अयोध्या की तरह पवित्र है। उन्होंने झंझारपुर में नीतीश मिश्रा एवं राजनगर के डॉ रामप्रीत पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सियाराम साह ने किया। प्रत्याशी नीतीश मिश्रा मैथिली में संबोधन करते हुए कहा कि हमें आशीर्वाद दें, हमारा संकल्प आत्मनिर्भर झंझारपुर बनाने का है। सभा को पूर्व सांसद मांगीलाल मंडल, कामेश्वर चौपाल, रामप्रीत पासवान ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें