Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsOnline Seat Allotment for ITI CAT Document Verification and Admission Process in Bihar from August 17-19 2025
आईटीआई में नामांकन को लेकर तिथि निर्धारित

आईटीआई में नामांकन को लेकर तिथि निर्धारित

संक्षेप:

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित आईटीआई सीएटी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा में द्वितीय चरण का दस्तावेज़ सत्यापन और नामांकन 17.08.2025 से 19.08.2025 तक...

Aug 15, 2025 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

घोघरडीहा,निज संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ बोर्ड) आईएएस संघ भवन बिहार पटना द्वारा आयोजित आईटीआई सीएटी के उपरांत ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट के आधार पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा के लिए चयनित छात्र/छात्राओं के लिए द्वितीय चरण के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन एवं नामांकन कार्य 17.08.2025 से 19.08.2025 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा मधुबनी में निर्धारित है। उक्त जानकारी घोघरडीहा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रणविजय कुमार ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिष्ट टर्नर वायरमैन वेल्डर फाउंड्री मैन मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट टेक्नीशियन फूड वेबरेज, फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्रोसेसिंग एवं बेकर एंड कनफेक्शनर व्यवसाय में प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई सीएटी 2025 में उत्तीर्ण एवं द्वितीय चरण हेतु बी सीइसीइ बोर्ड के सीट अलॉटमेंट के आधार पर उमीदवार 17.08.2025 से 19.08.2025 तक नामांकन करा सकते है। प्राचार्य के मुताबिक इसके अतिरिक्त रिक्त सीटों के लिए मोप-अप काउंसलिंग एवं स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। जिसमें उम्मीदवार अपनी इच्छानुसार संस्थान एवं व्यवसाय में नामांकन ले सकते है। उन्होंने बताया कि सहायता के लिए अभ्यर्थियों की अपनी सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा मधुबनी में उपस्थित होकर नामांकन,प्रशिक्षण एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।