Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsOne-Day Currency Exchange Fair Organized by RBI in Madhubani to Promote Financial Literacy
मेला छुट्टे पैसों की कमी को दूर करता है और लेनदेन को सुगम बनाता है :  संदीप

मेला छुट्टे पैसों की कमी को दूर करता है और लेनदेन को सुगम बनाता है : संदीप

संक्षेप:

मधुबनी में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक दिवसीय नोट एवं सिक्का विनिमय मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को कटे-फटे नोट बदलने, छोटे सिक्के प्राप्त करने और वित्तीय साक्षरता बढ़ाने में मदद करना था। कार्यक्रम में लोगों को नकली नोटों की पहचान और बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Jan 18, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, एक संवाददाता । भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एवं जिला के विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों के सहयोग से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में एवं बाटा चौक पर शनिवार को एक दिवसीय नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता एवं दुकानदार और व्यवसायी वर्ग को कटे फटे या गंदे नोटों को बदलने,छोटे मूल्य वर्ग के सिक्के प्राप्त करने और वित्तीय साक्षरता (जैसे जाली नोटों के पहचान) प्रदान करने में मदद मिल सके। मेले में लोगों को संबोधित करते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया पटना के अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि यह मेला छुट्टे पैसों की कमी को दूर करता है और लेनदेन को सुगम बनाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पटना के अधिकारी सचिन कुमार मिश्रा ने कहा कि आम जनता को कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन्होंने डिजिटल धोखाधड़ी, असली नकली नोटों की पहचान एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता मेला में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक बिना किसी शुल्क के नोट बदलने की सुविधा देते हैं। इन्होंने कहा कि बैंकों में जाकर आप लोग कटे, फटे, पुराने नोटों के बदले नए नोट प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आम नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड भी वितरित किया गया। लोगों को वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मधुबनी जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण का भी आयोजित किया गया। जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली, नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं पारित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी बैंक कर्मियों ने भाग लिया।