ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीहरिराहा गांव में 85 गोलियों के साथ एक धराया

हरिराहा गांव में 85 गोलियों के साथ एक धराया

अंधरामठ थाना के हरिराहा गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कुल 85 गोलियों को बरामद किया। इन बरामद गोलियों में 83 बुलेट की गोली और दो जिन्दा गोली शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृहस्वामी...

हरिराहा गांव में 85 गोलियों के साथ एक धराया
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 14 Jul 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अंधरामठ थाना के हरिराहा गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कुल 85 गोलियों को बरामद किया। इन बरामद गोलियों में 83 बुलेट की गोली और दो जिन्दा गोली शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृहस्वामी रंजीत कुमार साह को भी दबोच लिया। सभी गोलियों को तकिया के नीचे छिपा कर रखा था। यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने दी। उन्होंने बताया कि निर्मली पेट्रोल पम्प के कर्मी से हुई छह लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस कर्मियों का टीम छापेमारी में गयी थी। पुलिस ने पहले एक अभियुक्त को दबोचा इसी निशानदेही के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त किया। इस मामले में अंधरामठ थाना में कांड दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में लौकही थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार तथा निर्मली थाना पुलिस भी शामिल थी। इतनी बड़ी मात्रा में बुलेट गोली मिलना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस का प्रयास जारी है, शीघ्र इस इस गोली से सम्बंधित राज से पर्दा उठ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें