ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीलोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

नगर पुलिस की गश्ती दल ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। ुवहीं उसका दो साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवि कश्यप मिश्रा है। वह...

लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 23 Jul 2020 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पुलिस की गश्ती दल ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। ुवहीं उसका दो साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवि कश्यप मिश्रा है। वह रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर सप्ता टुन्नी मिश्र टोल का रहने वाला है। दारोगा उमेश सिंह के बयान पर नगर थाना में रवि मिश्रा के साथ-साथ दीपक प्रसाद एवं रवितोष झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक बाइक भी जप्त किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला ने फरार हुए दोनों आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दरोगा उमेश सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सही समय पर कार्रवाई कर आपराधिक घटना टाल दिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि तीनों बदमाश कहीं अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि दारोगा उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम रात्रि गस्ती में निकला था। रात करीब डेढ़ बजे शहर के किशोरी लाल चौक पर एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गुजर रहे थे। पुलिस रुकने का इशारा किया तो तीनों बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस पीछा कर रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसका दो अन्य साथी किशोरी लाल चौक के दीपक प्रसाद एवं सप्ता टुन्नी मिश्र टोल के रवितोष झा अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला। बताया कि तलाशी के दौरान रवि मिश्रा के कमर से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई। बाइक भी जप्त कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि मिश्रा से गहन पूछताछ जारी है पूछताछ के दौरान उन्होंने कई अहम जानकारी दी है। फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े