ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आज मधेपुर व लखनौर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति का विहंगम नजारा दिखा। अहले सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यह क्रम अहले सुबह से...

अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 20 Aug 2018 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आज मधेपुर व लखनौर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति का विहंगम नजारा दिखा। अहले सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यह क्रम अहले सुबह से शाम तक जारी रहा। भोर से ही महादेव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शिवालय हर-हर महादेव के कर्णप्रिय स्वर स्वर गूंजते रहे। भक्त आते गए और बमभोले को फूल, दूध, बेलपत्र, धतूरा अर्पित करते गए। हजारों कांवरिए कमला, कोसी व भुतही बलान नदी में पवित्र जल भरकर मंदिरों में जलाभिषेक को निकल पड़े। आस्था व श्रद्धा उफान पड़ था। मधेपुर बूढ़ानाथ(पंचानाथ), पुरानी बस स्टैंड स्थित छठनेश्वरनाथ, मटरस स्थित मटेश्वरनाथ, रहुआ-संग्राम स्थित पारसमणीनाथ, रुपौली-चुन्नी नर्मदेश्वरनाथ, भीठ-भगवानपुर स्थित विदेश्वरनाथ, द्वालख स्थित हरेश्वरनाथ, लौफा सहनी टोल, औंकसी, बांकी-कुशौल सहित अन्य शिवालयों में सुबह हजारों भक्तों ने कखन हरब दुख मोर हे भोलेनाथ के करुण स्वर में आस्था निवेदित की। शिवालयों में सुबह से हजारों भक्तों ने दर्शन कर आस्था अर्पित की। प्रखंड क्षेत्र की सड़कें अहले सुबह से शिवमय हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें