ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमधवापुर में बाढ़ में वृद्ध बहा

मधवापुर में बाढ़ में वृद्ध बहा

मधवापुर थाना क्षेत्र के बीरित गांव के मुस्लिम शेख (62) की मौत बाढ़ की धार में डूबने से हो गई। यह घटना रविवार को दिन के करीब तीन बजे के आसपास की है। मृतक के शव की खोज शुरू की गई थी। समाचार लिखे जाने...

मधवापुर में बाढ़ में वृद्ध बहा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 14 Jul 2019 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मधवापुर थाना क्षेत्र के बीरित गांव के मुस्लिम शेख (62) की मौत बाढ़ की धार में डूबने से हो गई। यह घटना रविवार को दिन के करीब तीन बजे के आसपास की है। मृतक के शव की खोज शुरू की गई थी। समाचार लिखे जाने समय तक लाश नहीं मिली थी। बतादें कि लगातार बाढ़ बरपा रही है। मधवापुर में भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ आ जाने से पशुओं को चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है। लोगों ने मवेशियों को उंचे स्थानों पर सुरक्षित पहुंचा दिया है, लेकिन चारा का संकट उत्पन्न हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें