नर्सरी में अगलगी, फल फूल व औषधीय पौधे नष्ट
एक नर्सरी में अगलगी की घटना हुई। दो सौ से अधिक अनेक तरह के पौधे झुलस कर नष्ट हो गए। वहीं नर्सरी परिसर में लगा पुआल का टाल भी जल कर राख हो गया। यह बारदात मधवापुर प्रखंड के बाराटोल स्थित कृषि मित्र...
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 04 May 2019 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें
एक नर्सरी में अगलगी की घटना हुई। दो सौ से अधिक अनेक तरह के पौधे झुलस कर नष्ट हो गए। वहीं नर्सरी परिसर में लगा पुआल का टाल भी जल कर राख हो गया। यह बारदात मधवापुर प्रखंड के बाराटोल स्थित कृषि मित्र नर्सरी में हुई। मामला गुरुवार का है। घटना के कारण का सही-सही पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुआल के टाल से उठी आग से यह घटना हुई।नुकसान होने वाले पौधे में आम, लीची, अनार, जामुन, आंवला, अमरुद, सीताफल शरीफा आदि शामिल है।