
देश और समाज के विकास में एनएसएस की भूमिका अहम : डॉ. आलोक
कालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आलोक कुमार पाठक ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला और...
बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। कालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय उच्चैठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. आलोक कुमार पाठक ने की। उन्होंने बताया कि देश और समाज के विकास में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी तथा विद्यार्थियों को समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकु कुमारी ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व एवं उद्देश्यों से अवगत कराया।

साथ ही वर्तमान परिवेश में एनएसएस की उपयोगिता पर भी चर्चा की। इसके अंतर्गत महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा विस्तृत स्तर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। महाविद्यालय परिसर की सफाई के बाद उच्चैठ भगवती मंदिर प्रांगण की सफाई की गई। इसके साथ ही स्थानीय झुग्गी बस्तियों में भी स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई कार्य किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद सिन्हा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज के बर्सर डॉ. जितेंद्र राम ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ.अवधेश कुमार, डॉ.श्याम ठाकुर , डॉ. आलोक कुमार, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. सीमा, डॉ.भारती, डॉ. अनिल राम, डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में रिया कुमारी, प्रीति यादव, राजा राय, सुजीत कुमार के साथ अनेक स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थीयों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


