518 हजार लीटर पेट्रोल, 691 हजार लीटर डीजल का स्टॉक : डीएम

Apr 06, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में पेट्रोल का स्टॉक 518.5 हजार लीटर और डीजल का 691.169 हजार लीटर है। एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक 43,436 है। उपभोक्ता शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

518 हजार लीटर पेट्रोल, 691 हजार लीटर डीजल का स्टॉक : डीएम

मधुबनी। जिले में पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। डीएम आनंद शर्मा ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर जानकारी दिया कि पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक प्रतिदिन जिले में औसतन खपत से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जिले के सभी कंपनियों के पेट्रोल पंप को मिलाकर 518.5 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक है। जबकि डीजल (हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक 691.169 हजार लीटर है। जबकि औसतन जिले में पेट्रोल की खपत 97.92 हजार लीटर है। वहीं डीजल की खपत औसतन करीब 154.43 हजार लीटर है। डीएम ने कहा कि सोमवार को जिले में 43 हजार 436 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

जबकि पहली मार्च 2026 से अब तक कुल बुकिंग की संख्या 4 लाख 94 हजार 858 है। उपभोक्ता कोई भी शिकायत या सुझाव जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर दे सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।