ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीठंड में गंभीर मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं

ठंड में गंभीर मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं

सदर अस्पताल में ठंड से मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं। ठंड और शीतलहर ने इन मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही...

ठंड में गंभीर मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 24 Jan 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

ठंड में गंभीर मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं

मधुबनी , नगर संवाददाता

सदर अस्पताल में ठंड से मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं। ठंड और शीतलहर ने इन मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से इमरजेंसी में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक बीमार मरीज भर्ती हो रहे हैं। सदर अस्पताल के आडटडोर में इनदिनों करीब तीन सौ से चार सौ मरीज पहुंचते हैं।

इसमें सबसे अधिक मरीज इन दिनों गायनिक विभाग में पहुंचते हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड चारों तरफ से खुला रहने के कारण मरीजों को ठंड से अधिक तकलीफ पहुंचती है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीएस मिश्रा ने शनिवार को वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। वे खुद सभी वार्डों में भर्ती मरीजों की जांच की। वे पूरे अस्पताल का राउंड लगाकर मरीजों की हो रही दिक्कत के बारे में अवगत हुए।

डीएस मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे में करीब 25 से 40 मरीज तक भर्ती हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज ठंड से प्रभावित होकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया ठंड के कारण अस्थमा के मरीज, हर्ट के मरीज, बीपी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा कोल्ड डायरिया व टाइफाइड के मरीज अधिक भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया कि अस्पताल में ठंड को देखते हुए करीब 12 हीटर लगाए गये हैं। ताकि मरीजों को ठंड से बचाया जा सके। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑन डिमांड कंबल भी दिया जा रहा है। अधिक सर्द मौसम में नाक से खून निकलने और हार्ट अटैक की परेशानी के कुछ मरीज भी आ रहे हैं, पर ऐसे क्रिटिकल मरीजों के लिए अस्पताल में समुचित सुविधाएं नहीं है। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि अगर वार्ड के बाहर इस कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था हो जाती को काफी राहत होती। कई मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से इस बात की गुहार भी लगाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें