ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीनाइट गार्ड शोभा देवी गिरफ्तार, जेल

नाइट गार्ड शोभा देवी गिरफ्तार, जेल

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से लाई गई 14 लड़कियों में से एक के गायब होने के मामले में मधुबनी पुलिस ने बालिका गृह के नाइट वॉचमैन शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सकरी बस स्टैंड से उसकी गिरफ्तारी हुई।...

नाइट गार्ड शोभा देवी गिरफ्तार, जेल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 10 Aug 2018 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से लाई गई 14 लड़कियों में से एक के गायब होने के मामले में मधुबनी पुलिस ने बालिका गृह के नाइट वॉचमैन शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सकरी बस स्टैंड से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया। पुलिस रिपोर्ट के अवलोकन एवं पूछताछ के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एसपी दीपक बरनवाल ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि शोभा देवी पर लापरवाही बरतने एवं साक्ष्य छुपाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई की रात शोभा गेट में ताला लगाए बगैर ही सो गई। सुबह निरीक्षण के दौरान एक बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। एसपी ने बताया कि समय रहते शोभा पुलिस को यह जानकारी दे देती तो बच्ची को आसानी से बरामद किया जा सकता था।

लड़की की तलाश में छापेमारी जारी : एसपी दीपक बरनवाल ने कहा की मधुबनी बालिका गृह से गायब लड़की की तलाश जारी है। सदर एसडीपीओ कामिनी बाला के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसकी बरामदगी होने की संभावना है।

लड़की के बारे में नहीं मिला सुराग

पुलिस शोभा देवी को लापरवाही के आरोप में भले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन लापता बच्ची के संबंध में उन्हें कुछ भी हाथ नहीं आया। एसपी ने बताया कि शोभा के खिलाफ षडयंत्र जैसा कोई आरोप सामने नहीं आया है। बच्ची के संबंध में भी उससे कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हुई। बच्ची के लापता होने के बाद जब शोभा से संपर्क किया गया तो वह दिल्ली में होने की बात बताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें