सुबह तीन बजे से संध्या पांच बजे तक दर्शनार्थियों की रही भीड़, हजारों ने की पूजा-अर्चना
बेनीपट्टी में माता उच्चैठवासिननी के दर्शन के लिए नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। चार बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा की। प्रशासन की व्यवस्था नाकाम रही और महिलाएं एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग पिकनिक का आनंद लेते रहे जबकि अन्य मंदिरों में भी भीड़ देखने को मिली।

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। माता उच्चैठवासिननी की दर्शन से नव वर्ष की शुरूआत करने का उत्साह ठंड पर भारी पड़ा । श्रद्धालुओं के उत्साह से भगवान भाष्कर भी प्रसन्न दिखे। तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर आना शुरू हो गया था। चार बजे की पहली आरती समाप्त होते-होते लम्बी कतारें लग गई। यह कतार संध्या पांच बजे तक कभी नहीं टूटा। प्रशासनिक व्यवस्था बौना बना रहा। मंदिर गेट पर जोरअजमाइस में हिम्मत हार चुके महिला और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी परी। कई बुजुर्गों ने बाहर से ही मां का आशर्वाद लेकर चलते बना। सुबह आठ बजते-बजते बाहरी दर्शनार्थियों के पहंुचने का सिलसिला शुरू होते ही अप्रत्याशित भीड़ लग गई।
महिला पुलिस बल सहित अन्य पुलिस बल को लगया गया था बावजूद मुख्य गेट को नियंत्रित करने में प्रशासन नाकाम रही। स्थानीय पंडा ने बताया कि संध्या चार बजे तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालू मां की पूजा कर चुके थे। पंडा समाज का कहना था कि माता के प्रति बढ़ती आस्था से दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पूर्व वर्ष को देखते हुए प्रशासन को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। पूजा अर्चना के बाद कई टोलियों ने पिकनिक का मजा भी लिया। कालीदास डीह, कॉलेज परिसर एवं सड़क किनारे रहे बगीचों में कई परिवार पिकनिक का आनंद लेते देखे गये। खिले धूप का आनंद लेते लोग मौज मस्ती करते रहे। उच्चैठ के अतिरिक्त ब्रह्मपुरा, विश्वम्भरनाथ महादेव मंदिर, बेहट कालीस्थान, शिवनगर के गाण्डीवेश्वर स्थान, बररी के बानेश्वर स्थान, अकौर भगवती स्थान सहित अन्य देवस्थलों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही तथा लोग अपने परिवारों के साथ पिकनिक का आनंद लेते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


