New Year Brings Promising Sports Opportunities for Madhubani Players खेलो इंडिया से भेजे गये सात प्रस्ताव में 4 की मिली स्वीकृति, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsNew Year Brings Promising Sports Opportunities for Madhubani Players

खेलो इंडिया से भेजे गये सात प्रस्ताव में 4 की मिली स्वीकृति

मधुबनी में नए साल में खिलाड़ियों को कई खेल गतिविधियों का लाभ मिलेगा। खेलो इंडिया के तहत सात प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें से तीन खारिज हो गए हैं। खेल सप्ताह का आयोजन 2 से 9 जनवरी तक होगा, जिसमें बच्चों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 30 Dec 2024 11:08 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया से भेजे गये सात प्रस्ताव में 4 की मिली स्वीकृति

मधुबनी। नये साल में जिले के खिलाड़ियों को कई सौगातें मिलेंगी। विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। जिसके माध्यम से यहां के गांव और मोहल्ले के छात्र व छात्राओं के साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। वहीं इन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। खेलो इंडिया के तहत जिले से सात प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। लेकिन मैदान के क्षेत्रफल के मानक को पूरा नहीं किये जाने के कारण तीन प्रस्ताव खारिज हो गया है, जिसे फिर से भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं फुलपरास अंचलाधिकारी के द्वारा भेजे गये सभी चार प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गयी है। रहिका, बिस्फी व बेनीपट्टी से भी प्रस्ताव मिला था, जिसे फिर से रिवाइज किया जा रहा है। जबकि अंचलाधिकारी की लापरवाही और उदासीनता के कारण अन्य अंचलों का प्रस्ताव मुख्यालय को नहीं प्राप्त हो सका है। हालांकि डीएम की सख्ती के बाद पंचायत स्तर के आठ प्रस्ताव की तैयारी की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अब 117/160 वर्गमीटर स्थान की आवश्यकता है। जिला खेल उपाधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि नये साल में खिलाड़ियों के लिए कई बेहतर कदम उठाये जा रहे हैं। जाहिर है इसका जिले में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

दो से नौ तक खेल सप्ताह का आयोजन : मशाल आयोजन के लिए जारी शिड्यूल के अनुसार बच्चों का पंजीयन जारी है। पांच तक सभी बच्चों का रजिस्ट्रेशन ऑनालइन कर लेना है। सभी स्कूलों में दो से नौ तक खेल सप्ताह का आयोजन होगा। इसके बाद इसमें सफल प्रतिभागी संकुल स्तर पर 15 से 18 तक भाग लेंगे। इसके बाद प्रखंड व जिलास्तर पर उनकी क्षमता का आकलन किया जायेगा।

विभिन्न खेल गतिविधियों का होगा आयोजन

जिले में नये साल की शुरुआत के साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन शुरू हो जायेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मशाल कार्यक्रम है। मशाल से ओलंपिक जीत की पृष्ठभूमि तैयार करने का अभियान चलाया गया है। इसके लिए सभी संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। नोडल पदाधिकारी सह डायट नरार के व्याख्याता गिरधारी राम ने बताया कि जिले के छात्र व छात्राओं की क्षमता का डाटा इसके माध्यम से तैयार हो जायेगा। इसमें 1006 मध्य विद्यालय और 419 माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की सहभागिता होगी। अंडर 14 और अंडर 16 के दो समूह में सभी बच्चों की एथलेटिक्स की क्षमता का आकलन स्कूल स्तर से ही होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।