14.80 करोड़ की लागत से बनेगा जी 2 भवन

Apr 05, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

झंझारपुर में मॉडल प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निर्माण तेज गति से हो रहा है। 14.80 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस टू भवन बनाया जाएगा। पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के लिए चैम्बर, रिकॉर्ड रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल शामिल होंगे।

14.80 करोड़ की लागत से बनेगा जी 2 भवन

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मॉडल प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निर्माण की दिशा में काम तेज हो गया है। भवन निर्माण विभाग की देखरेख में करीब 14.80 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस टू भवन बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पुराने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निर्माण स्थल पर मौजूद टीपीसी भवन, गार्ड रूम समेत कई पुराने ढांचों को तोड़ा जा चुका है, जबकि अन्य भवनों को ध्वस्त करने का कार्य जारी है। वहीं, मलबा (स्क्रैप) हटाने के लिए लगभग 3 लाख रुपये में अलग से टेंडर किया गया है और यह काम भी शुरू हो गया है।

नए भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) के लिए अलग-अलग चैम्बर, आरटीपीएस काउंटर, रिकॉर्ड रूम, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभिन्न प्रखंड स्तरीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन जैसी व्यवस्था भी प्रस्तावित है। यह एकीकृत भवन सोलर पैनल सहित अन्य हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। हालांकि, इस योजना में अधिकारियों और कर्मियों के आवास का निर्माण शामिल नहीं किया गया है। नए आवास की दिशा में भी स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा प्रयास कर रहे हैं। भवन तैयार होने के बाद झंझारपुर में मॉडल प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे आम जनता को एक ही जगह पर बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी। पुराने अंचल और प्रखंड कार्यालय को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। उस स्थल पर आने वाले समय में नए नक्शे से कुछ नया लुक दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।