Madhubani News: डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा: सांसद

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: मधुबनी जिले के सात प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उद्घाटन के बाद सांसद रामप्रीत मंडल ने बताया कि इससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। लौकही में 94 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। सभी उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Madhubani News: डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा: सांसद

Madhubani News: मधुबनी/लौकही,हिटी। जिले के सात प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज बुधवार से शुरू हो गया। वुर्चअल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुटौना,लौकही,खजौली,बासोपट्टी,बिस्फी,हरलाखी और फुलपरास के डिग्री कॉलेज का उद्घाटन रिमोट कंट्रोल से किया। हलांकी पहले दिन किसी भी नये डिग्री कॉलेज में पढ़ाई नहीं हुई। सभी नये डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि बुधवार को सिर्फ उद्घाटन कार्यक्रम ही हुआ।

उद्घाटन कार्यक्रम

जिले का मुख्य कार्यक्रम खुटौना में हुआ। उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र -छात्राओं को लाभ मिलेगा। अब गांव घर की बेटे -बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी सहज व सुलभ तरीकों से यहां शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। मौके पर डीएम आनन्द शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह शिक्षा के प्रति सरकार की साकारात्मक सोच है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। इसी तरह लौकही में शिक्षाविद् व समाज सेवी राज कुमार प्रसाद तथा विधायक सतीश कुमार साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

स्थानीय विकास

मौके पर अपने सम्बोधन में विधायक श्री साह ने कहा कि आज इलाके में विकास का एक अध्याय जुड़ गया है। अब यहां के युवाओं के सपनों को पंख लगेगा। यहां के बेटे- बेटियां अब उच्च शिक्षा सहज रूप से प्राप्त कर सकेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी यहां डिग्री कॉलेज खुलने पर प्रसन्नता जताया। बतादे कि लौकही में 94 छात्र -छात्राओं का नामांकन है। पहले दिन लगभग छात्र -छात्राएं उपस्थित दिखें। मौके पर अलग -अलग सांसद रामप्रीत मंडल, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, एसडीओ अनिश कुमार, डीईओ अक्षय कुमार पांडेय, डीपीओ कुमार सत्यम, कॉलेज के प्राचार्य उमेश कुमार चौधरी, डॉ नन्द कुमार, डॉ.आलोक कुमार राय, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार,बीईओ जय प्रकाश मंडल,जिला पार्षद रामलखन यादव, बिनोद कुमार साह, प्रखंड प्रमुख देव नारायण सिंह, सहदेव साह, प्रदीप कुमार, कमलाकांत भारती, बिनोद मंडल,ललन कुमार आदि उपस्थित थे।

अधिकांश प्रश्न

कब और कहाँ नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन हुआ?
नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन बुधवार को मधुबनी जिले के सात प्रखंडों में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani News: डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा: सांसद