बिस्फी में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित
बिस्फी प्रखंडवासियों को नए साल में एक बड़ा तोहफा मिल रहा है। सरकार ने बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि बिस्फी, फुलपरास और खजौली में जमीन चिन्हित की गई है, और अन्य चार प्रखंडों में जल्द ही जमीन चिन्हित की जाएगी।

बिस्फी, निज प्रतिनिधि। प्रखंडवासियों को नये साल में एक बड़ा तोहफा सरकार के द्वारा मिलने जा रहा है।बिस्फी में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। डीएम आनंद शर्मा इस से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि बिस्फी, फुलपरास एवं खजौली में जमीन चिन्हित कर लिया गया है। शेष चार प्रखंडों में15 दिनों के भीतर जमीन चिन्हित कर ली जायगी।जानकारी के मुताबिक बिस्फी के मध्य में एक सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया है।वहीं बिस्फी के आसपास भी भूमि की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि 28 पंचायत,38 पंचायत समिति सदस्य, तीन थाना क्षेत्र वाला जिले का दूसरा सबसे बड़ा प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



