Nephew Shoots Uncle Over Land Dispute in Jaynagar जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, घायल, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsNephew Shoots Uncle Over Land Dispute in Jaynagar

जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, घायल

जयनगर के लसकरिया में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा चंदन सिंह को गोली मार दी। घटना गुरुवार सुबह हुई, जब दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। चंदन सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 15 Aug 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, घायल

जयनगर, एक संवाददाता। जयनगर थाना क्षेत्र के लसकरिया में जमीन बटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा चंदन सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की बतायी जाती है। डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि घायल चंदन सिंह चार भाई है। जिसके बीच जमीन बटवारे का विवाद था। पंचायती में पंचों ने सभी का हिस्सा बांट दिया। चंदन सिंह अपने घर के आगे जमीन पर बांस से घेराबंदी किया था। भतीजे को गाड़ी रखने में परेशानी हो रही थी। उसी को लेकर सवेरे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। पहले तलवार से हाथ को घायल कर दिया।

तथा गोली मार कर बांये हाथ को घायल कर दिया। आननफानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे रौशन कुमार सिंह तथा भाई श्याम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।