भीषण सड़क हादसे में नेपाली युवक की मौत
लदनियां में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक नेपाली युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक की पहचान किसन राय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

लदनियां । थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई सड़क हादसे में एक नेपाली युवक की मौत हो गई। लाश की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नेपाली बाइक पर सवार दो युवक लदनियां से तेनुआही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-227 पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी किसन राय के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी, हालांकि बाद में घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


