बॉर्डर पर ब्राउन शुगर के साथ नेपाली धंधेबाज धराया

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधवापुर में इंडो नेपाल बॉर्डर के पास एक नेपाली धंधेबाज को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। आरोपी सुमन यादव, जो महोत्तरी जिले का निवासी है, छह ग्राम ब्राउन शुगर लेकर बेनीपट्टी से नेपाल जा रहा था। एसएसबी ने उसे गिरफ्तार कर मधवापुर पुलिस को सौंप दिया है।

बॉर्डर पर ब्राउन शुगर के साथ नेपाली धंधेबाज धराया

मधवापुर,निज प्रतिनिधि। इंडो नेपाल बॉर्डर के पास मधवापुर में ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली धंधेबाज पकड़ा गया। इस मामले में नेपाली रजिस्ट्रेशन नंबर की एक स्कूटी भी बरामद हुई। जब्त ब्राउन शुगर की मात्रा छह ग्राम है। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने शुक्रवार की शाम को की। पकड़ा गया आरोपी सुमन यादव, महोत्तरी जिले के भिंगा सीतापुर थाना क्षेत्र के सिंहयाही गांव निवासी सत्यनारायण यादव का बेटा है। ब्राउन शुगर को वह बेनीपट्टी से नेपाल के जलेश्वर ले जा रहा था। एसएसबी ने जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।