नेपाल के जेल से फरार अपराधी गिरफ्तार

Feb 28, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार अपराधी को हरलाखी में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4.422 किलोग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वह बैंक डकैती के मामले में आरोपी है और भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

नेपाल के जेल से फरार अपराधी गिरफ्तार

हरलाखी,एक संवाददाता। नेपाल जेल से फरार एक अपराधी को मादक पदार्थ, देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस व एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी नेपाल के जलेश्वर जेल से भागा हुआ बैंक डकैती का आरोपी बताया जा रहा है। उसके पास से 4.422 किलोग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। हरलाखी थाना के एसएचओ रंजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जलेश्वर जेल से बैंक डकैती के आरोप में फरार एक अपराधी नेपाल से दिधिया गांव के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना के अनुसार वह बाइक पर मादक पदार्थ और हथियार लेकर आ रहा था और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था।पिपरौन

एसएसबी कैंप के इंचार्ज ऋषिकेश कुमार को अपने बल के साथ दिधिया बॉर्डर पहुंचने का आग्रह किया गया। बीडीओ को भी सूचित किया गया। पुलिस और एसएसबी की टीम दिधिया बॉर्डर के बेलाघाट के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक बाइक सवार व्यक्ति को भारत की तरफ आते देखा गया। उसकी मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर एक सफेद रंग का थैला बंधा हुआ था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उस व्यक्ति को बाइक व सामान के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान अनरजीत राम, पिता रामबरन राम, निवासी मुखियापट्टी, वार्ड नं-02, थाना मुशहरनियां, जिला धनुषा, नेपाल देश का निवासी बताया है। आरओ पुष्पेंद्र कुमार, व प्रभारी बीडीओ सह सीओ रीना कुमारी की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 4.422 किलोग्राम गांजा, एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड, एक ग्रे रंग का सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल आदि बरामद हुई। इस छापेमारी दल में हरलाखी थाना के एसएचओ रंजीत कुमार, पुअनि चंदन कुमार, बीएसएपी मनीष कुमार, सिपाही रुपेश कुमार आदि शामिल थे। एसएसबी टीम 48वीं वाहिनी, पिपरौन कैंप से इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, एएसआई बुद्धदेव चक्रवर्ती, विकास, अभिषेक प्रसाद सोनार, रणविजय कुमार पाण्डेय और राजीव कुमार आदि टीम में शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।