नेपाल के जेल से फरार कैदी बीरित में गिरफ्तार
मधवापुर में नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार कैदी गुलजार को गिरफ्तार किया गया है। वह 18 महीनों से जेल में था और उसके खिलाफ नशीली दवा कारोबार के मामले दर्ज हैं। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और...
मधवापुर, निज प्रतिनिधि। नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार हुए एक कैदी को उसके गांव मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के बीरित गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई एसएसबी और मधवापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार की आधी रात के बाद की। गिरफ्तार कैदी स्थानीय वासी मो. उख्तार का 43 वर्षीय बेटा गुलजार है। वह जलेश्वर के जेल में पिछले 18 महीनों से बंद था। उसके खिलाफ नशीली दवा कारोबार से संबंधित मुकदमा नेपाली थाने में दर्ज हैं। मधवापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है। आदेश मिलने पर उसे नेपाल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




