
नेपाल से आए दो संदिग्ध हिरासत में, कैदी होने का शक
लदनियां पुलिस ने नेपाल से आए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों कथित तौर पर नेपाल की जेल से फरार हैं। पुलिस ने छपकी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि पूछताछ जारी है,...
मधुबनी/लदनियां। नेपाल से आए दो संदिग्ध को लदनियां पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनों कथित रूप से नेपाल की जेल से फरार है। सीमा पार करने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी गांव से हुई है। इसकी सूचना तत्काल सीनियर आफिसर को दी गई। नेपाल के अधिकारी से भी संपर्क साधा जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। डीएसपी एवं इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार को जरूरी निर्देश दिए हैं।
पुलिस अफसर लगातार दोनों से पूछताछ में जुटी है। हालांकि पुलिस दोनों के नेपाल की जेल से भागने की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। एसपी ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ चल रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए दोनों कैदी नेपाल के परसा जिले की जेल से उस समय फरार हुआ था जब आंदोलनकारियों के द्वारा जेल को तोड़कर कैदियों को मुक्त कराया था। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सीमा सुरक्षा बल को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। जो भी हो दोनों संदिग्ध नेपाल की जेल से फरार हुआ है या नहीं यह पुलिस की जांच एवं पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




