भौतिकी के कैलकुलेशन वाले सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

शैलेंद्र कुमार मधुबनी में रविवार को नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिले में 3229 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। परीक्षा के दौरान सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लागू रहा।

भौतिकी के कैलकुलेशन वाले सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान सघन जांच की गयी। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 3229 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां पर बनाये गये परीक्षा केंद्र आरके कॉलेज परीक्षा भवन, जगदीश नंदन कॉलेज, प्लस टू मनमोहन हाई स्कूल रामपट्टी, एसएनएसडीएनजी वाटसन प्लस टू उवि, श्री कामेश्वर प्लस टू उवि पंडौल, केएम कॉलेज (साइंस बिल्डिंग), शिवगंगा गर्ल्स हाई स्कूल और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई परीक्षा के लिए सघन जांच के बाद भी परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। राष्ट्रीय पात्रता‑ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के तत्वावधान में ऑफलाइन पेन पेपर मोड में आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें कुल 180 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए और सभी प्रश्न अनिवार्य थे। नीट 2026 के पूर्ववर्ती पैटर्न से सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि इस परीक्षा में अलग‑अलग सेक्शन और इंटरनल चॉइस खत्म कर दिया गया था। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान 45‑45 सवाल पूछे गये। वहीं जीव विज्ञान में भी 90 सवाल एक ही सेक्शन में बिना वैकल्पिक प्रश्नों के पूछे गये। अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकतर सवाल अवधारणा आधारित थे। अधिकतर सवाल कठिन नहीं पर लंबे कैलकुलेशन वाले थे। राजेश कुमार भारती, मनीषा रानी, सुगंधा श्रीवास्तव और अन्य ने बताया कि भौतिकी में गति, ऊर्जा, ऊष्मागतिकी और वैद्युत चुंबकत्व से जुड़े सवाल पूछे गये थे। दो आवेशों के बीच कार्य करने वाले बल और उसके द्वारा किए गए कार्य की गणना से संबंधित सवाल, ट्रांसफॉर्मर में एम्परेज और वोल्टेज के संबंध पर आधारित सवाल पूछा गया। गतिमान वस्तु के लिए वेग‑समय वक्र से दूरी पर आधारित सवाल रहा। रसायन विज्ञान में कार्बनिक और अकार्बनिक दोनों भागों से संतुलित सवाल रहे। ऑर्गेनिक रिएक्शन, आयनिक यौगिक की विलेयता और लैथोनाइड संकुलों के इलेक्ट्रॉन‑विन्यास पर आधारित प्रश्न पूछा गया। जीव विज्नान में बॉटनी और ज़ूलॉजी दोनों से लगभग बराबर प्रश्न दिए गए, जिनमें उत्पादकता, जीन अभिव्यक्ति और शारीरिक विकास से जुड़े सवाल शामिल थे। वाटसन प्लस टू उवि केंद्र से निकली छात्रा रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, सरिता कुमारी, नसीमा परवीन ने बताया कि केमिस्ट्री और जीव विज्ञान अपेक्षाकृत संतुलित थे, लेकिन भौतिकी में कुछ लंबे कैलकुलेशन वाले प्रश्नों ने टाइम मैनेजमेंट को कठिन बना दिया। छात्रा निकिता शर्मा व रजनीश कुमार ने बताया कि पैटर्न बदलने से ज्यादा प्रश्न करने का दबाव नहीं था, लेकिन हर विषय की तैयारी बराबर अच्छी रखनी जरूरी थी क्योंकि कोई प्रश्न छोड़ने का विकल्प नहीं था। छात्र आकाश राय, अशोक पासवान ने बताया कि प्रश्न सरल थे, लेकिन एक ही खंड में सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होने से कुछ गलत उत्तर होने का भारी दबाव रहा। छात्र गुंजन राय ने बताया कि पैटर्न ने रणनीति को सरल कर दिया, लेकिन हर विषय की पूर्ण तैयारी जरूरी हो गई है。

एनटीए स्तर पर भी कड़ी निगरानी

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित समय पर आयोजित की गई। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया गया। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए एनटीए के स्टेट नोडल ऑफिसर बिनोद कुमार साल्म और सिटी कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार (पीजीटी, जवाहर नवोदय विद्यालय) के मार्गदर्शन में कार्य किया गया। वहीं डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा ली गयी है। सघन जांच की प्रक्रियाओं और लगातार मॉनिटरिंग से परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई है।

सभी केंद्रों पर लगाये गये थे जैमर

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, वीडियो ग्राफी और जैमर के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। वरीय पदाधिकारी भी विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा। नियमों का सख्ती से पालन कराया गया, जिसके कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकी।

सामान्य प्रश्न

नीट परीक्षा कब आयोजित की गई?
नीट परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।