विद्यालय के छात्रों को रोगमुक्त जीवन जीने के बताए गए उपाय

Feb 20, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा सैकड़ों छात्रों के लिए रोग मुक्त जीवनशैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रेमलता ने बताया कि आयुर्वेद, योग, और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। औषधीय पौधों के फायदों पर चर्चा की गई और पौधरोपण किया गया।

विद्यालय के छात्रों को रोगमुक्त जीवन जीने के बताए गए उपाय

रहिका,निज संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से रोग मुक्त जीवनशैली अपनाने को लेकर सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर उपाय बताया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रेमलता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के माध्यम से सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रोग मुक्त जीवन सुनिश्चित करता है। यह आयुष आरोग्य केंद्रों के माध्यम से रोग निवारक देखभाल, जीवनशैली में सुधार और बीमारियों के बोझ को कम करने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि समग्र स्वास्थ्य: पारंपरिक पद्धतियों के माध्यम से रोग-मुक्त जीवन के लिए निवारक और संवर्धक देखभाल सेवा प्रदान करता है।

यह सुविधा आयुष वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में आयुष सुविधाएं स्थापित कर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। जिले में इस तरह के 13 कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी दी। आयुष चिकित्सक डा. मनोज कुमार ने औषधीय पौधों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीम, तुलसी, एलोवेरा, सदाबहार,गिलोय जैसे दर्जनों पौधे लगाने से आर्युवेदिक दवा लोग खुद बना सकते हैं तथा बिक्री करने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा के डॉ.ओंकारनाथ झा ने भी उपस्थित छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को चिकित्सा परामर्श, जांच एवं औषधि परामर्श दिए। मौके पर नेचुरोपैथी योग होम्योपैथी अस्पताल के डॉ. मो रमीज,ईना देवी,मनीषा देवी,राखी कुमारी ने भी योगदान दिया। मिथिला प्राकृतिक चिकित्सा योग शोध संस्थान के सचिव डॉ. उमेश कुमार उषाकर ने योग का सरल अभ्यास का जागरूकता प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में औषधीय पौधा,घृतकुमारी,सदाबहार, अरहुल गेंदा, नीम आदि पौधों के महत्व को बताकर पौधरोपण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।