चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव
खजौली , निज प्रतिनिधि
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरु युवा केंद्र तत्वावधान में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा क्लब खजौली के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता सुमित कुमार ने की। उद्घाटन कुंदन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। युवाओं को उनके पथ पर चलने का अनुरोध किया। कहा कि चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी भारतीय संस्कृति सभ्यता के मूल धरोहर थे। स्वामी जी के आदर्श को अपनाकर भारतीय संस्कृति को मजबूत करने की आवश्यकता है। युवा कल का नहीं युवा आज का भविष्य हैं। अरुण यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम युवाओं के पथ प्रदर्शक रहे हैं। इसके बाद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में भारती चैधरी प्रथम, कृपानंद कुमार द्वितीय एवं रुद्ररानी राज तृतीय स्थान प्राप्त की। मौके पर दिनेश राय, अरुण यादव, ललित झा, अमिश झा, सत्यवान सिंह, गुटलु सिंह, कुश सिंह, विवेक यादव, कुंदन कुंवर आदि थे।
खजौली में एनवाईके के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस