ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीशीघ्र बदलेगी नप की कार्यशैली : प्रीति गहलौत

शीघ्र बदलेगी नप की कार्यशैली : प्रीति गहलौत

नगर परिषद की कार्य संस्कृति में व्यापक बदलाव होने की उम्मीद यहां के नागरिकों को है। क्योंकि प्रशिक्षु आइएएस प्रीति गहलौत यहां का चार्ज लेंगी। बदलाव की झलक उनके विजिट के दौरान ही देखने को मिली।...

शीघ्र बदलेगी नप की कार्यशैली : प्रीति गहलौत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 30 Aug 2020 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद की कार्य संस्कृति में व्यापक बदलाव होने की उम्मीद यहां के नागरिकों को है। क्योंकि प्रशिक्षु आइएएस प्रीति गहलौत यहां का चार्ज लेंगी। बदलाव की झलक उनके विजिट के दौरान ही देखने को मिली। उन्होंने नप की कार्यशैली को असंतोषप्रद बताते हुए कर्मियों को अपडेट रहने का आदेश दिया। प्रशिक्षु आइएएस प्रीति गहलौत ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर यहां की कार्यशैली से वाकिफ हुई। उन्होंने कार्यालय के अस्त-व्यस्त रहने, चारों तरफ फैली गंदगी, कर्मियों के लापरवाही व मनमानी कार्यशैली पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने सभी कर्मियों से बारी-बारी से उनके दायित्व व संभाग उसमें हो रहे कार्यो की जानकारी ली। जिसमें कई खामियां स्पष्ट रूप से सामने आयी। कुछ संभाग की मनमानी पर उन्होंने क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, आम लोगों से संबंधित मसले के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान कुछ कर्मी जानकारी देने में विफल रहे। उन्होंने हर कमरे को देखा। इस दौरान उन्होंने आवास योजना के लाभ के लिए किये जाने वाले कार्यो को देखा। उसमें लगभग डेढ़ साल से किसी भी लाभुक को योजना के लाभ नहीं दिया गया है। ऐसे हालत में हजारों गरीब और असहाय घर की आस में बेघर की जिंदगी जीने को विवश है। वहीं लंबे समय से योजनाओं के लिए निविदा नहीं निकाला गया है। जिससे पूरे शहर का हाल काफी खराब है।

विभिन्न मामले में हो सकती कार्रवाई:

उल्लेखनीय है कि कर्मियों को अवैध प्रोन्नति देने, कर्मी को मनमाने तरीके से सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर रखने जैसे मसले को लेकर पहले से ही यहां जांच चल रही है। योजना के बिना सशक्त स्थायी समिति के करने का मामला तूल पकड़े हुआ है। इन सभी मामले की जांच पिछले दिन डीडीसी अजय कुमार सिंह ने की है। लगभग डेढ़ माह बाद भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जिससे नागरिकों और वार्ड प्रतिनिधियों में रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे हालत में प्रशिक्षु आइएएस के यहां से जानकारी लेने और यहां आकर काम करने से लोगों में उम्मीद की किरण जगी है। चेयरमैन सुनैना देवी ने बताया कि यहां बेहतर से काम हो इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें