लदनियां प्रखंड के चिकनोटवा गांव में शुक्रवार सुबह ठनका गिरने से ंननद व भाभी की मौत हो गई। दोनों मूंंग तोड़ने खेत में गई थीं। बारिश की आशंका देख लौट रही थीं, इसी दौरान हादसा हो गया। अविवाहिता ननद मनीषा (20)की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। भाभी गीता देवी (22) की मौत तीन घंटे बाद जयनगर स्थित एक निजी क्लीनिक में हो गई। गीता की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। वह रामविलास मंडल की बहू थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिर्फ बादल छाए हुए थे। एक बार ही बिजली चमकी,इसके बाद हादसा हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सीओ जेपी राय, मुखिया ममता देवी, आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा। सीओ जेपी राय ने प्राकृतिक आपदा के तहत राशि उपलब्ध कराने की बात कही। गीता की आठ माह की बेटी है। उसकी मौत के बाद घरवाले उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों को रोते देख वह भी रोने लग जाती थी।
अगली स्टोरी