Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsNAAC Evaluation Meeting at Kalidas Vidyapati Science College for Rural Development
नैक मूल्यांकन होने से महाविद्यालयों में बढ़ेगी सुविधाएं,आने वाली पीढ़ी होंगे लाभान्वित

नैक मूल्यांकन होने से महाविद्यालयों में बढ़ेगी सुविधाएं,आने वाली पीढ़ी होंगे लाभान्वित

संक्षेप:

बेनीपट्टी में कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज में नैक मूल्यांकन की दिशा में बैठक हुई। प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्र प्रसाद गडकर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। अतिथियों द्वारा मैथिली से हिंदी में अनुवादित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। सभी ने कॉलेज के नैक मूल्यांकन में सहयोग का आश्वासन दिया।

Jan 12, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरूषों के नाम पर रहे कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज,उच्चैठ में कॉलेज का नैक मूल्यांकन की दिशा में अग्रेतर कार्यवाही के लिए अचित मार्गदर्शन एवं निर्णय के लिए जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय परिवारों के साथ एक बैठक प्रधानाचार्य डॉ.गजेंद्र प्रसाद गडकर की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा हिंदी विभागाध्यक्ष सह वर्सर डॉ.जीतेंद्र राम द्वारा लिखित ‘मीमांसा’ ‘मैथिली लोक साहित्य परंपरा और व्यवहार’ मैथिली से हिंदी अनुवाद दो पुस्तकों का लोकार्पन किया गया। प्रधानाचार्य ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन से इस महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन के लिए आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक विनोद नारायण झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहे इस कॉलेज का नैक मूल्यांकन होने से आने वाले पीढ़ीयों को काफी लाभ मिलेगा। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि उनके स्तर से जो भी करना होगा वे इसके लिए आगे रहेंगे। पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि इस कॉलेज से हजारों गरीब-गुरबा स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की है। नैक मूल्यांकन में जो बाधाएं है उसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ आलोक कुमार पाठक,डॉ.जीतेंद्र राम,डॉ.रिंकू कुमारी, एआईसीसी के नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन जी, प्रमुख सोनी देवी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी,वार्ड पार्षद उर्मीला देवी, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय कुमार यादव, पूर्व प्रधानाचार्य आरके द्वारिका कॉलेज,पटना अरविंद कुमार, विनय कुमार झा सीनेट सदस्य,पूर्व प्राचार्य पंकज कुमार चौधरी, प्रो योगनंद झा छात्र नेता सुधीर कुमार यादव, ईओ गौतम आनंद, डॉ. जितेंद्र राम, डॉ. विनीत कुमार, डॉ.भारती, डा. सीमा, डॉ अनिल राम , अंकित कुमार गुप्ता विजय मार्शल,नारायण जी झा देवेंद्र सहित अन्य कॉलेज कर्मियों ने अपनी बातें रखी। इस मौके पर परिसर में रहे महाकवि कालिदास, विद्यापति एवं कॉलेज के संस्थापक भोगेंद्र झा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किय गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;