पांच दिनों से गायब युवक का सड़ा गला शव बरामद, हत्या की आशंका
हरलाखी के हाट परसा गांव में गायब युवक गोविंद कुमार महतो का शव मिला है। 17 अप्रैल को गायब होने के बाद, 19 अप्रैल को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और मृतक के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मो. माजिद। हरलाखी। हाट परसा गांव में मंगलवार की दोपहर पांच दिनों से गायब एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध फैलने पर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक की पहचान हाट परसा के वार्ड नंबर 5 निवासी स्व. दिलीप महतो के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गोविंद 17 अप्रैल की रात से ही गायब था। 19 अप्रैल की शाम को हरलाखी थाने में पुलिस को गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
गोविंद घर से निकला था तो टी-शर्ट और जूता पहनकर निकला था। लेकिन शव मिला है तो गंजी में था। जूते भी नहीं थे। 18 तक उसके मोबाइल पर फोन लगा। लेकिन 19 के बाद फोन बंद हो गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।ग्रामीण व स्थानीय समाजसेवियों ने बताया कि युवक का शव हाट परसा बाजार से पश्चिम एक जलकर डबरा में मिला है। मृत युवक का घर भी आस पास में ही है। उसके परिवार में अपना कोई नहीं था। पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है। उसके माता पिता की पहले से मृत्यु हो चुकी है। भाई बाहर मजदूरी करता है। चाची चाची के साथ घर मे रहता था लेकिन खाना अलग खाता था। किसी तरह खेती बाड़ी करके किसी तरह गुजारा करता था।बयान:शव को पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की जांच प्रकिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।रंजीत कुमार,थानाध्यक्ष,हरलाखी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


