Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMysterious Decomposed Body Found in Rice Field in Hurrahi-Pipraun Village
हुर्राही-पिपरौन में धान के खेत से अधेड़ मिला शव, हत्या की आशंका

हुर्राही-पिपरौन में धान के खेत से अधेड़ मिला शव, हत्या की आशंका

संक्षेप:

हरलाखी के हुर्राही-पिपरौन गांव के धान के खेत में रविवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है, और स्थानीय लोगों ने इसे थाने को सूचित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि...

Oct 13, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

हरलाखी,एक संवाददाता। हुर्राही-पिपरौन गांव के बधार में रविवार की सुबह धान के खेत में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति सड़ा गला शव मिलने से आस पास के गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव से दुर्गंध आने पर लोगों इसकी जानकारी हुई। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि स्थानीय लोग भी शव की पहचान नहीं कर सके। अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी पहले किसी ने हत्या कर शव को धान में फेंक दिया होगा। कई दिनों से शव धान के खेत में सड़ रहा था। जहां शव मिला है वहां जाने का रास्ता आसान नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेत से पहले कमला नहर की शाखा है और उसमें पानी भरा है। वहीं खेत के आस पास भी काफी पानी भरा है। जिससे वहां लोगों का आना जाना भी नहीं हो रहा था। इसलिए ग्रामीणों द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जब लगातार बारिश हो रही थी उससे पहले ही किसी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए धान के खेत में फेंक दिया होगा। हुर्राही गांव के कुंडल पोखरा के निकट महादेव मंदिर से पश्चिम बीच बधार में पिपरौन गांव निवासी एक व्यक्ति के धान के खेत में यह शव मिला है। स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह ही हरलाखी थाने में शव मिलने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार दलबल के साथ स्थल पर पहुंचे और आवश्यक प्रकिया में जुट गए। उन्होंने घटना स्थल से ही एफएसएल की टीम को भी सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की स्थिति काफी खराब है। सड़ा गला शव होने के कारण अभी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।