कल्याणेश्वर स्थान तालाब से बीसीए छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बुधवार सुबह हरलाखी थाना क्षेत्र के कलना गांव स्थित तालाब से बीसीए फाइनल ईयर के छात्र रवि रंजन कुमार का शव बरामद हुआ। वह जयनगर से लापता था। शव के पास उसके दस्तावेज मिले हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कल्याणेश्वर स्थान तालाब से बीसीए छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

मो. माजिद हरलाखी । हरलाखी थाना क्षेत्र के कलना गांव स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर के तालाब से बुधवार सुबह बीसीए फाइनल ईयर के छात्र रवि रंजन कुमार (25) का शव बरामद हुआ। वह कलुआही के नरार कोठी का निवासी था और दो दिन पहले जयनगर के लिए घर से निकला था। शव के पास उसका बैग, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड व मोबाइल मिले हैं। परिजनों ने जयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।स्नान करने गए लोगों के पैरों से टकराया शवबुधवार सुबह तालाब में कुछ लोग स्नान करने पहुंचे थे। घाट के पास पानी में लोगों के पैरों के नीचे किसी वस्तु का स्पर्श हुआ। संदेह होने पर जब लोगों ने गहराई में देखा तो एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तालाब के घाट पर ही मृतक का एक बैग मिला, जिसमें उसका पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, मोबाइल और कुछ कपड़े पाए गए। इन्ही दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान सुभाषचंद्र प्रसाद के पुत्र रवि रंजन के रूप में हुई।जयनगर में बाइक छोड़ हुआ था लापतापरिजनों ने बताया कि रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दो दिन पूर्व घर से तेल पेड़ाने के लिए जयनगर निकला था। जयनगर पहुंचकर उसने एक ग्रामीण दुकानदार के पास अपनी बाइक और एक मोबाइल यह कहकर छोड़ दिया कि वह कुछ देर में आता है। जब वह मंगलवार तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में जयनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।प्रेम प्रसंग के कोण पर टिकी पुलिस की जांचघटनास्थल पर पहुंचे बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने मृतक के सामान और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग और रंजिश सहित सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखने से प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार, एसडीपीओ, बेनीपट्टी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।